सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात झा सस्पेंड, 8 करोड़ के काम बिना टेंडर के करवा दिए
सहरसा, नवम्बर 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। निगम के आयुक्त प्रभात कुमार झा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सहरसा नगर निगम में 8.44 करोड़ की चार परियोजनाओं में गड़बड़ी का उन पर आरोप लगा था। इसके बाद पांच सदस्यीय समिति की जांच में आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया कि नगर आयुक्त ने बड़ी योजनाओं को छोटे प्रोजेक्ट में बांटकर बिना टेंडर के ही काम करवा दिए। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रभात झा को उन्हें निलंबित कर अगले आदेश तक मगध प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में भेज दिया है। नगर आयुक्त पर आरोप था कि टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए 4 बड़ी योजनाओं को 68 छोटी योजनाओं में बांटकर काम करवा दिया गया। मामले की जांच के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग की 5 सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने बीते 21 सितंबर को समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया कि लगाए गए आरोप को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.