सहरसा, मार्च 2 -- सहरसा, कुमार नीरज। जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल होने जा रही है। जिले के छह प्रखंडों में डिग्री कॉलेज संचालित करने की योजना है। इसके तहत संबंधित प्रखंडों के प्लस टू विद्यालयों में ही डिग्री कॉलेज शुरू किए जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही आगामी जुलाई माह से इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर पढ़ाई आरंभ कर दी जाएगी। जिले के कहरा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षाराज व महिषी में पूर्व से ही डिग्री कॉलेज संचालित है। शेष छह प्रखंडों के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे प्रखंडों या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है। आवागमन की समस्या, अतिरिक्त खर्च औ...