कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार एक संवाददाता यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सहरसा जंक्शन और कुमेदपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05502 सहरसा जंक्शन से कुमेदपुर के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05501 कुमेदपुर से सहरसा जंक्शन के लिए इन्हीं दिनों में दोपहर 3 बजे खुलेगी और रात 10:15 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी जंक्शन, नवगछिया और कटिहार जंक्शन पर ठहराव करेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- गर्मी में यात्रियों को राहत, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.