सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नई दिल्ली के शादीपुर स्थित स्टूडियो सफ़दर में आयोजित कोसी रंग महोत्सव 2024- 25 इस बार सहरसा की प्रतिभा के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा। रंगकोसी, सहरसा द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय नाट्य उत्सव में जिले की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उभरकर सामने आई। इस महोत्सव के केंद्र में रहे सहरसा के बड़गांव निवासी राजीव रंजन झा, जिनके निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को गहराई से प्रभावित किया। उनके कुशल निर्देशन ने यह सिद्ध किया कि छोटे शहरों की प्रतिभा भी बड़े मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकती है।अ गेटकीपर्स टेल बना महोत्सव का आकर्षण: महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन मंचित नाटक 'अ गेटकीपर्स टेल' दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहा। प्र...