मधेपुरा, जून 11 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के चित्ती पंचायत के भगवानी गांव स्थित मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। श्रीराम जानकी क्रिकेट क्लब भगवानी के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच शुभम 11 सहरसा और मधेपुरा स्पोर्ट्स हाउस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सहरसा टीम के कप्तान त्रिपुरारी सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में मधेपुरा स्पोर्ट्स हाउस की टीम 14 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टूर्नामेंट का उद्घाटन नरेंद्र यादव, वार्ड सदस्य शंकर कुमार एवं शिक्षक बैजनाथ कुमार यादव ने किया। यह भी पढ़ें- रघुनाथगंज में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन मौके पर आयोजक सौरभ कुमार, प्रिंस कुमार, रोशन कुमार, रं...