सहरसा की घटना के विरोध में डॉक्टरों का ओपीडी बहिष्कार
मधुबनी, सितम्बर 26 -- बासोपट्टी,एक संवाददाता। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, मधुबनी के आह्वान पर सहरसा सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ हुई घटना और चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को लगातार तीसरे दिन ओपीडी सेवा प्रभावित रही। डॉ. प्रज्ञा कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने आंदोलन के समर्थन में ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। चिकित्सकों का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। चिकित्सकों ने कहा कि कार्यस्थल पर सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण मिलने से ही वे बिना दबाव के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.