प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिहार की एक महिला यात्री का सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान लाखों कीमत के गहने चोरी हो गए। प्रयागराज जीआरपी घटना स्थल के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी दीपाकुमारी ट्रेन नंबर 19484 सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच से मुजफ्फरपुर से सूरत जा रही थी। रात में वह अपना बैग सिर के नीचे रखकर सो गईं। अगले दिन सुबह ट्रेन छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंची तो नींद खुली। उस वक्त उनका बैग नहीं था। सबसे पहले हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत की। सूरत पहुंचने के बाद जीआरपी थाने में शिकायत की। जीआरपी को बताया कि बैग में 10 ग्राम सोने की चेन, सात ग्राम का झुमका, चार ग्राम की सोने की बाली, चार ग्राम की अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, एक नेपाीली मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ, सोने क...