सहरसा-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की मांग
मधुबनी, अगस्त 24 -- घोघरडीहा। सहरसा-अमृतसर सुपरफास्ट (14627-14628) घोघरडीहा में ठहराव का अनुरोध कोशी कमला व्यवसायिक संघ घोघरडीहा के अध्यक्ष सुनील कुमार सुल्तानियां एवं पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष अरुण झा गणेश ने की है। पत्राचार के माध्यम से कहा गया है कि उतर भारत और दक्षिण भारत के बीच संपर्क स्थापित करने वाली महत्त्वपूर्ण ट्रेनें 14627 व 14628 सहरसा-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन वर्तमान में झंझारपुर के बाद निर्मली में रुकती है। इस कारण फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.