भागलपुर, अप्रैल 11 -- सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के सहसौल स्थित श्री श्री 108 शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में आयोजित 96 घंटे के अखंड रामधुनी के शुभारंभ को लेकर शनिवार को 501 कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह शोभायात्रा स्थानीय सुरसर नदी के सहसौल घाट तक पहुंची, जहां पंडित उमेश झा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरने की विधि संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे। कलशयात्रा के दौरान ढोल- नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 12 अप्रैल से शुरू हुआ यह अखंड रामधुनी 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बाहर से आए कई मंडलियों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस धार्मिक आयोजन में मुखिया संघ...