सहरसा : 351 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा अरसी
भागलपुर, मार्च 25 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पडरिया पंचायत अंतर्गत अरसी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अष्टजाम यज्ञ के अवसर पर बुधवार को 351 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्थानीय सुरसर नदी के मैना घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर शुरू हुई और मैना, माली, फतेहपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु लाल, पीले और भगवा वस्त्रों में नजर आए, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक बन गया। रास्ते में जगह- जगह ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को शरबत, पानी और फल देकर सेवा की गई। आयोजन समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने बताया कि यज्ञ 25 से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.