भागलपुर, मई 21 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिसरहो पंचायत के बलुआहा गांव में छापेमारी कर करीब 35 लीटर देसी शराब बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को बलुआहा गांव में देसी शराब का कारोबार होने की गुप्त जानकारी मिली। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई उमेश पासवान पुलिस बल के साथ गन्तव्य स्थल पर पहुंचे और छापेमारी किया। छापेमारी में पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने देसी शराब के साथ बलुआहा निवासी कारोबारी कृष्ण मोहन चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...