भागलपुर, अप्रैल 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा ढाला से सटे वार्ड नंबर 11/16 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। वहीं एफएसएल टीम भी मौके पर जाकर छानबीन किया। मृतक की पहचान शिव सिंह के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाले शिव सिंह काफी वर्षो से स्थायी रूप से सहरसा में हीं रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...