भागलपुर, अप्रैल 23 -- सहरसा : 15 दिनों से जमीन पर गिरा है बिजली तार सिमरी बख्तियारपुर से बिमलेश भारती। बनमा ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक स्थित बोरवा गांव में पिछले 15 दिनों से कृषि फीडर का बिजली तार टूटकर सड़क किनारे जमीन पर पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। साथ ही बिजली आपूर्ति ठप होने से खेती की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पहले आए आंधी- तूफान में यह तार टूटकर गिर गया था, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- रोहिला गाव में छह फीट की ऊंचाई पर लटक रही मौत गांव के अखिलेश कुमार, उमेश यादव, शंभू सादा, शिवजी ठाकुर, पिंटू, प्रमोद, राजेंद्र, दिनेश यादव और रौशन कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.