भागलपुर, मई 2 -- पतरघट (सहरसा) से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पस्तपार थाना क्षेत्र के चर्चित महेश्वरी यादव हत्याकांड में फरार चल रहे 12 हजार के इनामी अभियुक्त कार्तिक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पस्तपार पुलिस ने पतरघट थाना पुलिस के सहयोग से की। थानाध्यक्ष बिजय कुमार पासवान ने बताया कि जलैया वार्ड 01 निवासी कार्तिक यादव इस हत्याकांड का नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रव...