भागलपुर, मार्च 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में हर्षोल्लास के साथ चैती छठ महापर्व मनाया गया । बुधवार को अहले सुबह उगते हूए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हीं चार दिवसीय छठ महापर्व समाप्त हो गया। बुधवार की सुबह छठ घाट पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऊर्जा के सबसे बड़े श्रोत भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया । छठ घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से मेला का नजारा बना रहा। छठ व्रतियों ने सूप व टोकरी में फल, ठेकुआ, नारियल, केला, नारंगी, सेब, अंगूर, मिठाई आदि रख पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया।इससे पहले मंगलवार को श्रध्दालुओं ने चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर शंकर चौक मंदिर परिसर स्थित छठ घाट सहित अन्य घाटों पर चहलपहल बनी रही। बुधवार को सुबह उदीयमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.