भागलपुर, मई 28 -- पतरघट से पुलेन्द्र सिंह शराबबंदी के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में सूखे नशे और नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। खासकर 18 से 25 वर्ष के युवाओं में स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच पतरघट थाना क्षेत्र के एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में पतरघट वार्ड नंबर चार निवासी सिरो साह का पुत्र दिना कुमार बताया जा रहा है। एक वीडियो में युवक के हाथ में कट्टा और पिस्टल दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नशा तस्करों का नेटवर्क कई गांवों तक फैला हुआ है, जिससे लोग खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक क...