भागलपुर, अक्टूबर 1 -- मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हुआ ट्रेनिंग 16 स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव के दौरान भ्रूण की स्थिति की बेहतर निगरानी तथा मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हृदय-गति एवं गर्भाशय संकुचन निगरानी (सीटीजी) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में सदर अस्पताल सहरसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा, महिषी, सौरबाजार एवं पतरघट से कुल 16 चिकित्सा पदाधिकारी एवं एएनएम ने भाग लिया。

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को सीटीजी के माध्यम से भ्रूण की हृदय गति एवं गर्भाशय के संकुचन की प्रभावी निगरानी करने तथा स...