भागलपुर, मार्च 20 -- सहरसा। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब छह ग्राम स्मैक बरामद किया है। साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गौतम नगर गंगजला निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...