भागलपुर, मार्च 12 -- सहरसा। सदर अस्पताल चौकी प्रभारी गुंजन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौ ग्राम स्मैक, 12 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान 30 हजार चार सौ रूपये भी बरामद हुआ। जो स्मैक और शराब बिक्री का था। पुलिस ने मामले में जरसैन निवासी मनीष कुमार, बबन कुमार और रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तीन अभियुक्त द्वारा स्मैक और शराब कारोबार करने की गुप्त सुचना मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...