मुंगेर, मई 6 -- पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर वार्ड 10 में बुधवार को सीओ एवं थाना अध्यक्ष ने संयुक्त छापेमारी कर एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि सीओ प्रिंस प्रकाश के नेतृत्व में पीटीसी धर्मेंद्र चौधरी व पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तस्कर प्रिंस कुमार, पिता वकील यादव, के घर से 8.56 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...