भागलपुर, अक्टूबर 3 -- सोनवर्षा राज (सहरसा) से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट काशनगर थाना क्षेत्र के मैना घाट मुसहरी के समीप सुरसर नदी में स्नान करने के दौरान शुक्रवार को डूबे 12 वर्षीय प्रीतम कुमार का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी और शव को बाहर निकाला। शव मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां अंजन देवी समेत अन्य परिजन बार - बार बेहोश हो रहे थे। मां के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: किशोर के डूबने पर फूटा गुस्सा हरपुरवा-भवानीपुर पथ जाम वह बार - बार कह रही थीं, अब केकरा लाय के रहबै हो भगवान... आसपास की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी थीं। मृतक पड़रिया पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी जयप्रकाश मुख...