भागलपुर, मार्च 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब 24 घंटे तीसरी आंखों की निगरानी में रहेंगे। अस्पताल में कुल 32 कैमरा लगाया गया है। जिससे अस्पताल की चारों दिशाओं सहित अंदर में चप्पे-चप्पे पर कैमरे की निगरानी रहेगी। यह पहल मरीजों की सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा और बेहतर निगरानी के लिए की गई है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था जहां पुख्ता हो गई, वहीं चोरी या अन्य कोई अप्रिय घटना अब नहीं के बराबर घटेगी। अगर कुछ भी संयोग से घट भी गया तो वह सीसीटीवी कैमरों के जद में आ जाएगी। खासकर रात्रि में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को इससे बहुत फायदा होगा। अब रात्रि में ड्यूटी करने से कोई भी हिचकेंगे नहीं। जानकारी अनुसार अस्पताल के चारों तरफ परिसर की घेराबंदी कुल 7 कैमरों की निगरा...