सहरसा : सीएसपी में लूट का प्रयास विफल, सतर्कता से बची बड़ी वारदात
भागलपुर, मार्च 25 -- पतरघट, एक संवाददाता। धबौली पश्चिमी पंचायत स्थित कहरा मुख्य मार्ग पर संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में मंगलवार को नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूटपाट के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीएसपी संचालक नवनीत झा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। दिए गए आवेदन के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश सीएसपी में घुस आए। अंदर प्रवेश करते ही दोनों ने हथियार का भय दिखाते हुए लूटपाट की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, संचालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और खाली हाथ ही मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान सीएसपी में मौजूद लोगों में अफरा- तफरी का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.