भागलपुर, दिसम्बर 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। लगातार बढ़ती ठंड और घने कुहासे के बीच सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद ने आमजनों को राहत देने की दिशा में पहल करते हुए मंगलवार से नगर क्षेत्र के 28 वार्डों में 25 प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों से ठंड और पछुआ हवा के कारण नगर क्षेत्र में कनकनी काफी बढ़ गई है। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं होने से जनजीवन प्रभावित है, वहीं शाम ढलते ही मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड के इस मौसम में खासकर गरीब तबके के लोग, दिहाड़ी मजदूर और राहगीरों को अलाव की सख्त आवश्यकता महसूस हो रही थी। नगरवासियों द्वारा लगातार वार्डों के चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग की जा रही थी। जनहित की इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न ...