भागलपुर, मार्च 30 -- कहरा, एक संवाददाता । बनगांव बाबाजी कुटी में प्रत्येक रविवार को आयोजित सर्वोपकारिणी सनातन धर्म सभा की 136 वाँ वार्षिक उत्सव 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बनगांव के तत्कालीन समाजसेवी व सुधारक स्व. बबुआ खां के द्वारा 1891 के दशक में इस सनातन धर्म सभा की शुरुआत किया गया था। तभी से प्रत्येक रविवार बाबाजी कुटी स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में आयोजित की जाती है। यहां प्रत्येक वर्ष श्रद्धालू के मौजूदगी में व्यास का चयन किया जाता है। उक्त व्यास द्वारा पुराण, स्मृति, उपनिषद एवं अन्य का वाचन कर उसकी व्यख्या एवं हिंदी अनुवाद किया जाता है। इसके बाद भजनी द्वारा सन्त लक्ष्मीनाथ गोसाईं रचित भजन का कीर्तन किया जाता है। उपसभापति अधिवक्ता पीताम्बर खां के अनुसार अब तक यह दिखावटी आडम्बर से अछूता रहा है। आयोजन समिति द्वारा आज भी कम से कम राशि का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.