भागलपुर, मार्च 30 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी स्थित उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति के सदस्यों ने बीएनएमयू मधेपुरा के वर्तमान कुलपति के नेतृत्व में हो रहे चहुंमुखी विकास की सराहना की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संरचनात्मक स्तर पर सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं। समिति के सौरभ ठाकुर, केशव कुमार सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि छात्र- छात्राओं का नियमितीकरण, शिक्षकों की प्रोन्नति तथा प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषद एवं अधिषद की बैठकों का संचालन पहले की तुलना में अधिक सुगम और नियमित हुआ है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनी है। हालांकि समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.