भागलपुर, फरवरी 26 -- सिमरीबख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में डाक बंगला चौक से शर्मा चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को गति देने के लिए बाधक बने पेड़ों की कटाई का कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया गया। इसको लेकर प्रशासन ने उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव करते हुए रूट डायवर्ट कर दिया है। वन विभाग के वनपाल एवं नगर परिषद कर्मियों की देखरेख में करीब दो दर्जन पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। कार्यस्थल पर दर्जनों मजदूर लगाए गए हैं। मौके पर मौजूद नगर परिषद कर्मी हसनैन मोहसिन ने बताया कि डाक बंगला चौक से शर्मा चौक के बीच कुल 18 पेड़ों की कटाई की जानी है। यह कार्य लगभग चार दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पेड़ काटने का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्...