सहरसा : संगठन की एकजुटता पर दिया गया बल
भागलपुर, सितम्बर 24 -- सोनवर्षा राज। राष्ट्रीय अति पिछड़ा-पिछड़ा वर्ग महासभा की बैठक बुधवार शाम महुआ बाजार स्थित पैक्स अध्यक्ष दीपक चौधरी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कानू की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार भगत ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, जिला कमेटी के गठन और अति पिछड़ा-पिछड़ा वर्ग के लोगों तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन और जुलेखा खातून ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में दीपक चौधरी को सहरसा जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके नेतृत्व में प्रखंड और पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। आगामी कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.