भागलपुर, मार्च 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा स्टेडियम में आगामी 13 और 14 मार्च को दो दिवसीय कोसी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। महोत्सव के माध्यम से कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कला और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।वर्ष 2002 से आयोजित हो रहे कोसी महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 13 मार्च को पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सासंद, राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कोसी डीआईजी, डीएम, एसपी सहित अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होगें। कोसी महोत्सव के पहले दिन 13 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.