भागलपुर, मई 2 -- पतरघट (सहरसा) से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पतरघट पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि विशनपुर वार्ड 5 निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...