भागलपुर, मई 18 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट बैट्री रिक्शा एवं सीएनजी ऑटो चालकों ने जबरदस्ती अवैध बैरियर वसूली करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है। चालकों ने पीएचईडी कालोनी समीप इकट्ठा होकर मामले में डीएम व एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।चालकों ने बताया कि वे सभी बैटरी रिक्शा एवं सीएनजी ऑटो चालक बहुत गरीब एवं मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं। हम रोज की कमाई से ही घर का चूल्हा जलता है। इसी कमाई से हमारे छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई, परिवार का भोजन, दवा और बुजुर्ग माता-पिता का सहारा चलता है। सुबह से रात तक मेहनत करके किसी तरह अपना जीवन चला रहे हैं। लेकिन थाना चौक एवं खंतर चौक पर कुछ लोगों द्वारा चालकों से जबरन पैसा लिया जाता है। हर चक्कर पर 20 से 30 रूपये तक अवैध वसूली की जाती है। यदि कोई चालक अपनी मजबूरी बत...