भागलपुर, अप्रैल 20 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट किलकारी बिहार बाल भवन की होनहार छात्रा पुष्पांजलि कुमारी का चयन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित सीसीआरटी छात्रवृति योजना के तहत लोक नृत्य विधा में हुआ है। साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली पुष्पांजलि ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर किलकारी और राजकीय कन्या मध्य विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वह पिछले दो वर्षों से किलकारी बिहार बाल भवन से जुड़कर लोक नृत्य का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। किलकारी सहरसा के सीपीसी प्रणय मारती ने कहा कि पुष्पांजलि की सफलता यह दर्शाती है कि किलकारी में दिए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- किलकारी के तीन बच्चों को मिलेगा सीसीआरटी स्कॉलरशिप लोक नृत्य प्रश...