सहरसा : रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा पर दियारा में सजे मेले, प्रशासन सतर्क
भागलपुर, मार्च 26 -- सलखुआ, संवाद सूत्र । क्षेत्र के कोसी दियारा अंतर्गत कनरिया थाना क्षेत्र में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। धनुपुरा पंचायत के रामनगर में रामनवमी, भंवरी में चैती दुर्गा पूजा तथा घोघसम पंचायत के सुखासनी में रामनवमी मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, वहीं सुखासनी में लोकगायिका आंचल प्रिया सिंह की प्रस्तुति और घोड़ा रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सभी आयोजकों को नियमों का पालन करने और अनुमंडल दंडाधिकारी से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। डीजे और अश्लील गीतों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.