भागलपुर, मार्च 25 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट देवद्वार स्थित काली स्थान राम-जानकी मंदिर प्रांगण में चैत नवरात्र एवं रामनवमी के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान रामचरितमानस कथा, मानस पाठ, मानस जाप, गीता पाठ एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को कथा वाचक बाल व्यास कन्हैया दास महाराज ने हनुमान जी के लंका पार करने, विभीषण से भेंट, माता सीता की खोज, अशोक वाटिका और लंका दहन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के संचालक संत सियाराम दास ने बताया कि यज्ञ विश्व शांति और कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। गुरुवार को राम-जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पतरघट बाजार होते कपसिया शिव मंदिर तक जाएगी। आयोजन में कई श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.