मुंगेर, मई 6 -- सौरबाजार से संतोष कुमार की रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की पहल के तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सौरबाजार को बुधवार को पहला प्रभारी प्रधानाचार्य मिल गया। बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की अधिसूचना के अनुसार आरएम कॉलेज सहरसा के केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार झा को कॉलेज का प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने औपचारिक रूप से योगदान दिया। राजकीयकृत प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, सौरबाजार पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिला सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि सौरबाजार प्रखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सात निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.