सहरसा : मोबाइल विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी
भागलपुर, जून 13 -- सौरबाजार (सहरसा) से संतोष कुमार की रिपोर्ट बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में शनिवार सुबह मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल युवक का इलाज बैजनाथपुर तिरी स्थित लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी बाबू साहब यादव के दामाद तथा पतरघट थाना क्षेत्र के घोघनपट्टी निवासी मंजेश कुमार और भगवानपुर गांव निवासी रूदल यादव के पुत्र सन्नी कुमार के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार रात एक ही छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान मंजेश पर सन्नी का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया। शनिवार सुबह इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.