भागलपुर, मई 9 -- सौरबाजार (सहरसा) से संतोष कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय मोर्चा में शनिवार को बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। शुक्रवार को मिड डे मील खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसका असर शनिवार को विद्यालय की उपस्थिति पर साफ देखने को मिला। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विद्यालय में कुल 184 बच्चे उपस्थित हुए थे, जबकि शनिवार को मात्र 92 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। बच्चों और अभिभावकों के मन में यह डर बना हुआ था कि कहीं फिर से वही मिड डे मील न परोसा जाए, जिससे बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यह भी पढ़ें- सहरसा में मिड-डे मील का कहर जारी, एक दिन बाद फिर 132 बच्चे हुए बीमार; डीएम ने बताया अफवाहग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों और अभिभावकों ने एनजीओ द...