भागलपुर, अप्रैल 27 -- सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट काशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहा एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बीते रविवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल था। आरोपी युवक, जिसकी पहचान ललित सादा के रूप में हुई है, वह दो बच्चों का पिता है। घटना को अंजाम देने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मक्के के खेतों में छिप गया था। यह भी पढ़ें- बिहार में 2 बच्चों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान हालत में मिली; टिकोला चुनने गई थी मासूम काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन छापेमारी की और देर रात घेराबंदी ...