सहरसा : मानसून से पहले नाला सफाई पर नगर परिषद का फोकस
भागलपुर, जून 20 -- सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय सभागार में शनिवार को सभापति फसीहा खातून की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर विकास, जनसुविधाओं और मानसून पूर्व तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास की देखरेख में आयोजित बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर क्षेत्र के 23 प्रमुख चौक-चौराहों पर आम लोगों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल तथा प्याऊ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। वहीं आगामी मानसून को लेकर सभी छोटे-बड़े नालों की युद्धस्तर पर सफाई एवं उड़ाही कराने पर सहमति बनी, ताकि जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। बैठक में वार्ड पार्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.