सहरसा : मांगों को लेकर अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सलखुआ अंचल में तैनात राजस्व अमीनों ने गुरुवार को बांह पर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध जताया। अंचल अमीन राजीव कुमार एवं सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें वेतनमान में सुधार, पदोन्नति, पदनाम में बदलाव, यात्रा भत्ता, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली तथा क्षेत्रीय कार्य के दौरान सुरक्षा और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान शामिल है।उन्होंने बताया कि संघ के निर्णय के अनुसार एक और तीन अक्टूबर को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया जाएगा। पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर छह अक्टूबर से राज्यभर के अमीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। अमीनों ने बताया कि जंजीर वाहक की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.