सहरसा : मदरसा व संस्कृत विद्यालय कर्मियों ने छह माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग
भागलपुर, जुलाई 30 -- सहरसा से राजेश कुमार बिहार स्टेट मदरसा एवं संस्कृत टीचर्स एसोसिएशन, सहरसा ने गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के छह माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने कहा कि जांच के नाम पर पिछले छह माह से वेतन भुगतान लंबित है, जिससे शिक्षक एवं कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, बैंक ऋण की किस्त और दैनिक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। इससे शिक्षकों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है तथा शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर संबंधित विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.