भागलपुर, अप्रैल 6 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत अंतर्गत भवदेवा गांव के एक 24 वर्षीय युवक की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान भवदेवा निवासी सत्तो साह के पुत्र ललटू कुमार के रूप में की गई है, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को बिलासपुर के कुणाला क्षेत्र में सड़क किनारे से ललटू कुमार का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।घटना की जानकारी मिलते ही भवदेवा गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंजनी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.