सहरसा : मंच ने भेंट किया अमर शहीद आजाद का तेल चित्र
भागलपुर, मई 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सहरसा आगमन पर बिहार सरकार के शिक्षामंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी का आजाद युवा विचार मंच द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम बनगांव पूर्व मुखिया धनंजय झा उर्फ भगवान झा की अध्यक्षता तथा शैलेश कुमार झा के संयोजन में आयोजित हुआ। मंच की ओर से मंत्री को देश के वीर पुत्र अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का तेल चित्र एवं गोस्वामी लक्ष्मीनाथ सेवा मिशन द्वारा प्रकाशित हिन्दी पंचांग कैलेंडर भेंट किया गया। मंच के संरक्षक मंडल सदस्य धनंजय झा उर्फ भगवान झा ने मंत्री को संस्था द्वारा किए जा रहे रक्तदान, कन्या विवाह सहयोग, नशा मुक्ति जागरूकता, शैक्षणिक एवं स्वच्छता अभियान तथा वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजाद स्मृति स्थल पर जल्द ही भव्य प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.