मुंगेर, मई 6 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट करीब नौ वर्ष बीत जाने के बावजूद बहोरवा स्कूल के निकट रोड संख्या-17 से बेलडाबर गांव तक बनने वाली सड़क आज तक पूरी नहीं हो सकी है। सड़क निर्माण अधूरा रहने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहोरवा स्कूल के पास रोड संख्या-17 से लक्षमिनिया, झाड़ा होते हुए बेलडाबर तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत 15 मई 2015 को कराई गई थी। लगभग 970.26 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग को दी गई थी, जबकि निर्माण कार्य मुजफ्फरपुर के संवेदक प्रेमरंजन को सौंपा गया था। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.