भागलपुर, जनवरी 29 -- सोनवर्षा राज एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के मनौरी गांव से बुधवार की शाम 39 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कप सीरफ के साथ कारोबारी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया।उक्त बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मनौरी गांव निवासी रंजन कुमार अवैध रूप से कोडीन युक्त कप सीरफ का कारोबार करता है।जिसके बाद पुलिस बल के साथ उसके मनौरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी किया गया।तो प्लास्टिक के बोरे में करीब 39 बोतल कफ सिरप बरामद करते हुए कारोबारी रंजन कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बरामद अवैध कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार रंजन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस...