सहरसा : प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत
भागलपुर, जून 24 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर। जिला कांग्रेस कमेटी सहरसा के अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने संगठन विस्तार के तहत पुष्कर कुमार सिंह उर्फ गमन को प्रखंड कांग्रेस कमेटी सिमरी बख्तियारपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का उल्लेख किया गया है। गमन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.