भागलपुर, दिसम्बर 27 -- सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अन्तर्गत जलसीमा गांव में शुक्रवार की रात गांव में भोज खाने घर से निकले एक 80 वर्षीय वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत हो गई। शव शनिवार की सुबह पोखर से बरामद हुआ। जिसके बाद सोनवर्षा राज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजकर अग्रतर कारवाई में जुट गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार जलसीमा गांव निवासी दयानंद गिरी शुक्रवार की रात गांव के ही सुमन पौद्दार के यहां आयोजित एक भोज में खाने के लिए जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे स्थित देबू राम के पोखर में जा गिरा। भोज खाकर देर रात वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह पोखर में शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.