भागलपुर, मई 21 -- सहरसा मनीश कुमार सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमिटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था एवं युवाओं को राजनीति में भागीदारी दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति और आधुनिक संचार व्यवस्था की नींव रखकर भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। देश के युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी उनके बलिदान और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।मौके यह भी पढ़ें- संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी पर मो नईमुद्दीन, भार...