भागलपुर, मार्च 26 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पटोरी पंचायत अवस्थित प्रियवत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया के प्रांगण में चैती दुर्गापूजा के अवसर पर मूर्ति स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया है। मूर्ति दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिये लोगों की काफी भीड़ पूजा पंडाल में जुटी हुई थी। इस मौके पर प्रवचन कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन किया गया है। मेला कमिटी के सदस्यों ने बताया कि दशमी के रोज इस मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कलाकारों द्वारा पूजा पंडाल एवं मूर्ति को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चैती दुर्गापूजा को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.