भागलपुर, जनवरी 16 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के पटोरी बाजार के समीप हुये सडक दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम पटोरी वार्ड नं. 7 निवासी कपो चौधरी(75 वर्ष) सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग होकर पैदल जा रहा था उसी समय पटोरी बाजार से उत्तर तेज गति से जा रही एक अज्ञात स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में कपो चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे ईलाज के लिये सहरसा में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। बिहरा थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार न बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे दुर्घटना से आमलोग परेशान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.